उत्तराखंडविविध

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी

देवभूमि पर लंबे समय बाद मेहरबान हुए इंद्रदेव, बागवानों के चेहरे खिले

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय बाद इंद्रदेव मेहरबान हो ही गए। मौसम के करवट बदलने के साथ ही बुधवार को गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है। इससे ठंडक में बढ़ोतरी हो गई है। बर्फबारी होने से लंबे समय से आसमान की ओर ताक रहे सेब उत्पादको के चेहरे खिल गए हैं।

चकराता में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

छावनी शहर चकराता के लोखंडी क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। इसके साथ ही पर्यटकों के चेहरे खिल गए है। चकराता में पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। पर्यटक स्थल हर्षिल में भी ठीकठाक बर्फबारी हुई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button