देहरादूनविविध

पिकनिक मनाने आए दो युवकों की यमुना में डूबकर मौत

डुमेट के पास यमुना में नहाते समय गहरे पानी में उतर गए थे दोनो युवक

विकासनगर। कटापत्थर के पास डुमेट के नजदीक यमुना में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक पिकनिक मनाने वहां गए थे। बताया गया कि यमुना में नहाते समय दोनो गहरे पानी में उतर गए और फिर बाहर नहीं निकल पाए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी में उतरकर दोनो युवकों के शव बरामद किए।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल नदी में उतरकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया। गहन सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद कर इन्हें नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। दोनो मृतक लांघा रोड स्थित एक कंपनी में काम करते थे। एसडीआरएफ के अनुसार मृतकों में अल्मोड़ा निवासी संदीप राणा और पिथौरागढ़ जिला निवासी ऋतिक उपाध्याय थे।

स्कूटी यमुना में गिरी, एक महिला की मौत

विकासनगर के नजदीक यमुनोत्री हाईवे पर ग्राम हथियाडी के पास एक स्कूटी के यमुना नदी में गिरने से उस पर सवार एक महिला की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर से पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाल कर तत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया। दुर्घटना में घायल जूडो निवासी महिला सीमा की मृत्यु हो गई, जबकि उसके पति अजय और पुत्री नलिनी का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button