उत्तराखंडचारधाम यात्रा

यमुनोत्री यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत

बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के दौरान शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एक श्रद्धालु ने जानकीचट्टी के समीप दम तोड़ा, जबकि महाराष्ट्र की महिला तीर्थयात्री की बड़कोट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हुई। दोनों घटनाओं के बाद इस यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

पुलिस के अनुसार कर्नाटक निवासी गंगधार बीशेठी (66) यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बदूसरी घटना में महाराष्ट्र निवासी लक्ष्मी बाई (49), पत्नी नामदेव गतीर, की दोबाटा में अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यात्रा मार्ग की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पैदल चढ़ाई के कारण श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती हैं। यात्रियों से यात्रा के दौरान अपनी स्वास्थ्य स्थिति का विशेष ध्यान रखने और अस्वस्थ महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button