उत्तराखंडएक्सीडेंट

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

त्यूणी (देहरादून)। चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतक के शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी को चिल्लाड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। कांस्टेबल नवीन सिंह के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फोर्ड कार मोटर मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी है। कार में तीन व्यक्ति सवार थे।

दुर्घटना में दुर्गेश चौधरी (39) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सुनील मंडल (27) और देहरादून निवासी ऋषभ घायल अवस्था में कार के पास फंसे हुए थे। खाई अत्यधिक गहरी और स्थान दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।

एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया। मृतक का शव आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button