उत्तराखंडविविध

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट दो फरवरी को सरकार को सौंपेगी विशेषज्ञ समिति, अगले माह होने वाले विधानसभा सत्र में विधेयक के रूप में पेश करेगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा की यह जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड जल्द ही देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति दो फरवरी को सरकार को यह ड्राफ्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी साझा की। सरकार अगले माह पांच फरवरी से होने वाली विधानसभा के सत्र में इससे संबंधित विधेयक पेश कर इसे पारित कराएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष  2022 के  विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का वायदा किया था। जनता ने भी इस पर मुहर लगाई और भाजपा दोबारा से सत्ता में आई। मुख्यमंत्री ने भी अपने वायदे के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत इसका ड्राफ्ट बनाने ने लिए विशेषज्ञ समिति गठित की। अब समिति अपना कार्य पूरा कर चुकी है। इसे देखते हुए सभी की नजर इस बात पर टिकी थी कि समिति कब यह ड्राफ्ट सरकार को सौंपेगी। अब इसे लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

समिति दो फरवरी को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सरकार को सौंपने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने इसकी जानकारी साझा की है। इस बीच सरकार ने पांच फरवरी से विधानसभा सत्र भी आहूत किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि समान नागरिक संहिता से संबंधित विधेयक विधानसभा के सत्र में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button