
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे यात्रियों से भरी बस गंगोत्री राजमार्ग पर गंगनानी के पास 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि 24 घायल हो गए।
दुर्घटना मंगलवार को देर रात हुई, शुक्र ये रहा कि बस खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना के सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस के ब्रेकफेल होना बताया जा रहा है। बस में सवार लोग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।