
देहरादून। मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया DCR देहरादून की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुँची।
अत्यंत दुर्गम एवं ढलानों के बीच राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। पुलिस के अनुसार वाहन में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। रेस्क्यू टीमों द्वारा मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया। पुलिस के अनुसार मृतकों में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, हरियाणा, मानित निवासी गाजियाबाद, सविता निवासी गाजियाबाद व संगीता निवासी करोलबाग दिल्ली शामिल हैं।


