उत्तराखंडचारधाम यात्रा
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इसके साथ ही राज्य में चारधाम यात्रा शुरू

उत्तरकाशी। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में बुधवार से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। दोनों धामो में कपाट खुलने के अवसर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त पर सुबह 10.30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 11.55 बजे पूर्ण विधिविधान के साथ खोले गए। मां गंगा और यमुना अब छह महीने यहीं दर्शन देंगीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। पूरा क्षेत्र गंगा-यमुना के जयकारों से गूंज रहा है। दो मई को केदारनाथ धाम और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।