![](https://theindiashine.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA0005-780x470.jpg)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रीमंडल की बैठक 14 फरवरी को सचिवालय में दोपहर एक बजे से होगी।
राज्य मंत्रीमंडल की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में आबकारी नीति के अलावा कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन समेत कई विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही विधानसभा के बजट सत्र की तिथि भी तय हो सकती है।