एक्सीडेंटगढ़वाल

चमोली के मूसापानी क्षेत्र में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत, एक घायल

गोपेश्वर (चमोली) जनपद चमोली के अंतर्गत मुसापानी में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। यह ट्रक मानापास के नजदीक  घास्तोली से एक खराब थार को लेकर आ रहा था।

यह ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ, पुलिस की टीम बद्रीनाथ धाम से मौके के लिए रवाना हुई। यद्यपि,  सेना एवं आईटीबीपी के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य पहले ही शुरू कर दिया था। ट्रक में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)  निवासी मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मिंटू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल व्यक्ति  जितेन्द्र ( मथुरा, उत्तर प्रदेश) का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button