कृषि उद्यानगढ़वाल

उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित हर्षिल क्षेत्र में किसानों से सेब खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

हर्षिल क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब  51 रुपये प्रति किग्रा. तथा रेड डिलीशियस सेब एवं अन्य सेब 45 रुपये प्रति किग्रा. की दर पर खरीदेगा उद्यान विभाग

देहरादून। उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित हर्षिल क्षेत्र में अब किसानों से सेब की खरीद सरकार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली सहित हर्षिल घाटी के आठ गांवों सेब की सरकार द्वारा खरीद किए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार धराली व इसके आसपास के क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब रू. 51/- प्रति किग्रा. तथा रेड डिलीशियस सेब एवं अन्य सेब रू. 45/- प्रति किग्रा. की दर पर (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) उद्यान विभाग के माध्यम से खरीदा जाएगा। इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को उक्त घोषणा के अनुपालन की वस्तुस्थिति से भी अविलंब अवगत कराए जाने की अपेक्षा की गई है। गौरतलब है कि आपदा के कारण मार्ग बंद होने से सेब उत्पादक किसान इस बात को लेकर परेशान थे कि सेब की बिक्री कैसे होगी। अब सरकार ने उनकी समस्या का निदान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button