एक्सीडेंटकुमाऊँ

नैनीताल में भीमताल के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, चार की मौत

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी यह बस

नैनीताल। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। पिछले माह अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत मर्चुला के पास हुए भीषण बस हादसे के बाद बुधवार को नैनीताल जिले के भीमताल के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चार लोगों के मृत्यु हो गई, जबकि 26 घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की यह बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी। इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को भीमताल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। दुर्घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष व एक बच्चे की मौत हो गई। 26 घायलों का उपचार चल रहा है।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के स्वजन और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा पांच लाख, जबकि सड़क सुरक्षा निधि से दो लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तीन लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तीन लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15 से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के स्वजन और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button