उत्तराखंड

ध्वनि प्रदूषण पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना अनुमति संचालित 94 लाउडस्पीकर हटाए

हरिद्वार। ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सघन जांच की और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न धार्मिक स्थलों से बिना सक्षम अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे कुल 94 लाउडस्पीकर हटवाए। इनमें शहरी क्षेत्रों से 31 तथा ग्रामीण क्षेत्रों से 63 लाउडस्पीकर शामिल हैं।

जांच के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र बिना आवश्यक अनुमति के लगाए गए थे या निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए अधिक ध्वनि स्तर पर संचालित किए जा रहे थे। ऐसे मामलों में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लाउडस्पीकर हटवाए।
कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों, समितियों और संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों तथा शासन द्वारा जारी आदेशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना सक्षम अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर संचालित किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु
-ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का विशेष अभियान।
-कुल 94 लाउडस्पीकर हटाए गए।
-शहर से 31 और ग्रामीण क्षेत्रों से 63 लाउडस्पीकर हटाए गए।
-कार्रवाई का आधार: बिना अनुमति संचालन एवं निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन।
-पुलिस ने नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button