उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की अब तक की बुकिंग आठ करोड़ के पार

चारधाम यात्रा के लिए रोज बड़ी संख्या में हो रहे पंजीकरण, गत वर्ष 56.31 लोग आए थे चारधाम

देहरादून। उत्तराखंड में 10 मई से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। रोजाना ही बड़ी तादाद में लोग चारों धामों  के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। इसके साथ ही इसने जीएमवीएन को भी मुस्कराने का अवसर दिया है। यात्रा मार्गों पर स्थित जीएमवीएन के गेस्टहाउसों की बुकिंग में लगातार वृद्धि हो रही है। यह अब तक आठ करोड़ पार कर चुकी है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों के उत्साह को देखते हुए संभावना है कि इस बार भी चारधाम यात्रा पिछले वर्ष के 56.31 लाख श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को तोड़ेगी।

पर्यटन  मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्गो पर स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों के लिए श्रद्धालुओं ने 22 फरवरी 2024 से अभी तक आठ करोड़ पांच लाख तैंतीस हजार दो सो उनतीस की बुकिंग करवा ली है। यह आंकड़ा लगातार बढता जा रहा है।

चारधाम यात्रा  के लिए 15 अप्रैल 2024 से पंजीकरण प्रारम्भ किए गए। अब तक कुल 1512993 श्रद्धालु  अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक स्टेट लेवल कन्ट्रोल रूम की स्थापना देहरादून स्थित उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय की गई है जो कि पूरे यात्राकाल के दौरान संचालित रहेगा। प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक संचालित कन्ट्रोल रूम वर्तमान में भी संचालित है।

पर्यटकों और यात्रियों को देव दर्शनों के दौरान लम्बी कतारों एवं अधिक समय तक प्रतिक्षा न करनी पड़े इसके लिए चारधाम यात्रा में धामों के दर्शन के लिए टोकन/स्लॉट की व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है।। इस हेतु पंजीकरण / टोकन / सत्यापन व्यवस्था हेतु कार्यरत एजेन्सी के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा धामों का स्थलीय निरीक्षण जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के साथ कर स्थल भी चयनित किये जाने प्रस्तावित हैं। इस व्यवस्था के लागू हो जाने पर किसी भी यात्री को कतार/लाईन में एक घंटे से अधिक का इंतजार नहीं कराना होगा। यात्रा काल में 115 उपनल और पी०आर०डी० के माध्यम से पर्यटक सुरक्षा, सहायता मित्रों की तैनाती की जा रही है।

चारधाम यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया जायेगा। यात्रा मार्गो पर
वर्तमान में सुलभ इन्टरनेशनल संस्था के माध्यम से 1584 सीटों वाले 147 स्थाई शौचालयों की व्यवस्था है। इसके अतिरिकत चारधाम यात्रा मार्गो यथा गंगोत्री तथा यमुनोत्री मार्ग पर 82 सीट, जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर निर्मित कुल 251 सीट, जनपद चमोली के यात्रा मार्ग पर 60 सीट एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर 80 सीट स्टील फ्रेम शौचालयों का संचालन किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा के लिए अभी तक हुए पंजीकरण
यमनोत्री- 253883
गंगोत्री- 277901
केदारनाथ-521052
बद्रीनाथ-436688
हेमकुंड साहिब-23469
कुल संख्या-1512993

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button