उत्तराखंडविविध

राजभवन में उतरा रंग बिरंगे फूलों का संसार

राजभवन में शुरू हुई वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी, प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है प्रदर्शनी 

देहरादून। राजभवन में वसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया। पुष्प प्रदर्शनी में नाना प्रकार की पुष्प प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है।

वसंतोत्सव में फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं। पुष्प प्रदर्शनी में प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी फूलों के काश्तकार हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर फूलों के स्टालों सहित जलागम एवं अन्य का निरीक्षण करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राजभवन में वसंतोत्सव का आयोजन उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक सराहनीय कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button