देहरादून

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

डीएलसी जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतें भी होंगी दूर, पेंशनरों को जीआरडी नंबर, आधार और बैंक पासबुक लाने की सलाह

देहरादून। डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार देहरादून ने विशेष अभियान शुरू किया है। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र अभियान-5 के तहत यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पेंशनरों को डीएलसी के उपयोग के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है।

मुख्य कोषाधिकारी बीएन पाण्डेय ने साइबर कोषागार देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में तकनीकी परेशानी हो रही है या पेंशन से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार कार्यालय पहुंचकर समाधान करा सकते हैं।

इसके लिए पेंशनरों को 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला स्थित साइबर कोषागार कार्यालय में उपस्थित होना होगा। साथ में जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन लाना अनिवार्य है, ताकि संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कर समस्या का निस्तारण किया जा सके।

नामित अधिकारी से भी कर सकते हैं संपर्क

पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए साइबर कोषागार में उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को नामित किया गया है। पेंशनर उनसे मोबाइल नंबर 7500370037 और 7590900090 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य कोषाधिकारी ने पेंशनरों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना डीएलसी जमा करने और पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए समय रहते कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button