उत्तराखंडधर्म संस्कृति

महादेव से मिलती है शक्ति, क्योंकि उनमें होता है स्वयं शक्ति का निवास:रेखा आर्या

महाशिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में किया महादेव का रूद्राभिषेक

देहरादून। महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button