उत्तराखंडराजनीति

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी

भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जम्मू कश्मीर में प्रचार के लिए तीन दिन का मांगा समय 

देहरादून। समान नागरिक सहिंता सहित तमाम बड़े निर्णय लेकर देश में अपनी अलग पहचान बना चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से उनका तीन दिन का समय जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मांगा गया है।

छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह के अहम निर्णय सीएम धामी ने लिए हैं, उसे भाजपा आलाकमान ने भी भुनाने में कसर नहीं छोड़ी। दरसअल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में लागू किए गए तमाम फैसलों को लेकर देश में चर्चित रहे हैं। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि इस सबके दृष्टिगत ही भाजपा अब उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इससे पहले हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। अब, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रचार करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button