उत्तराखंडविविध

रुद्रप्रयाग में बोलेरो वाहन सात सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, दो की मृत्यु

बद्रीनाथ राजमार्ग पर शिवानंदी के पास हुआ हादसा

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर शिवानंदी के बीच एक बोलेरो कैंपर वाहन सात सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खाई से शव बाहर निकाले।

हादसा मंगलवार देर रात हुआ। देहरादून की तरफ जा रहा यह वाहन अचानक खाई में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनो शव बरामद किए। मुख्य मार्ग पर लाकर इन्हे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आपदा मोचन बल के अनुसार मृतकों में दरपान सिंह व गंगा सिंह शामिल हैं। मृतक पिथौरागढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button