
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के अंतर्गत नारायणबगड़ -चिडिंगा-सिलोड़ी मोटर मार्ग पर सिलोड़ी गांव के नजदीक एक बुलेरो गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना सोमवार शाम साढ़े बजे के आसपास हुई। मिली जानकारी के अनुसार सिलोड़ी गांव से आगे जा रही बुलेरो आधा किमी चलने के बाद अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही सिलोड़ी गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस तथा एक निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ ले जाया गया जहां उनका उपचार कराया गया। घायलों में सिलोड़ी निवासी मनीष बिष्ट व प्रदीप गुसाईं शामिल हैं। बाद में दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।



