आपदा प्रबंधनउत्तराखंड

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन यात्रियों के मलबे में दबने की आशंका

एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी

उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को पहाड़ी पर अचानक हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर तीन यात्रियों के दबने की आशंका है। राहत व बचाव दल रेस्क्यू में जुट गया है

मिली जानकारी के अनुसार घटना अपराह्न करीब सवा चार बजे की है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन हुआ है। इससे यात्रा बाधित हुई है। भूस्खलन के कारण आए मलबे की चपेट में आकर तीन यात्रियों की दबने की सूचना है। एसडीआरएफ की अगुवाई में रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button