उत्तराखंडएक्सीडेंट

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत और एक घायल

खरसाली से झाला के लिए उड़ान पर था यह हेलीकॉप्टर

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत गंगनानी के पास यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ऐरोट्रांस कंपनी के चार्टर्ड हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से खरसाली (यमुनोत्री) के लिए उड़ान भरी। खरसाली में यात्रियों को छोड़ने के बाद यह हेलीकॉप्टर वहां से झाला (हर्षिल) के लिए उड़ा। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। गंगनानी के पास यह हेलीकॉप्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव में जुट गई। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत छह यात्रियों की मृत्यु हो गई।

घायल का विवरण –
1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।

मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
2. रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button