उत्तराखंडराजनीति

भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया टिकट

इन सीटों का प्रतिनिधित्व कर रहे दो पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक के टिकट काटे

देहरादून। भाजपा ने हरिद्वार व गढ़वाल संसदीय सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गढ़वाल से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवम वर्तमान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही पहली बार लोकसभा चुनाव लडेंगे।

भाजपा ने दो मार्च को राज्य की पांच में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। टिहरी सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल ऊधमसिंहनगर सीट से अजय भट्ट को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। तीनों ही वर्तमान में इन्हीं सीटों से सांसद हैं। तब हरिद्वार और गढ़वाल सीट को होल्ड पर रखा गया था। इसके बाद से यह चर्चा चल रही थी कि पार्टी यहां प्रत्याशी बदल सकती है।

बुधवार को पार्टी ने हरिद्वार और गढ़वाल सीटों के प्रत्याशी घोषित किए। पार्टी ने पुराने चेहरों के स्थान पर नए चेहरे उतारे हैं। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल से अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल और गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे भी इन सीटों से टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने इस बार नए चेहरों को महत्व दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button