उत्तराखंडराजनीति

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

देहरादून। कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और नारों की गूंज के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और करन माहरा सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे।वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और विश्वास दोनों को मजबूत किया। इसके अलावा प्रदेश संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मंच पर उपस्थित रहे। नेताओं ने एकजुटता और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों में मजबूती से उतरने का संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत व जनसरोकारों से जुड़ा रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी राज्य में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button