उत्तराखंडचारधाम यात्रा

बदरीनाथ में आस्था का नया कीर्तिमान, 17.79 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

153 दिन में पिछले वर्ष का रिकार्ड टूटा, कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह से अधिक समय बाकी क्रासर : 2022 के बाद लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, मंगलवार को भी 6,685 यात्रियों ने किए दर्शन

देहरादून। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष आस्था ने नया रिकार्ड कायम किया है। 22 सितंबर तक 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की कुल 17 लाख 78 हजार 298 यात्रियों की संख्या को भी पार कर गई है। खास बात यह है कि यात्रा के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ से पौने दो माह का समय शेष है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

23 अप्रैल से शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा ने महज 153 दिनों में यह आंकड़ा हासिल किया है। मंगलवार को भी 6,685 श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन किए। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बदरीनाथ यात्रा में पिछले दो दशकों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2000 में 6 लाख 95 हजार 332 श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे थे। 2007 में यह संख्या बढ़कर 7 लाख 68 हजार 107, वर्ष 2018 में 10 लाख 48 हजार 51 और 2019 में 12 लाख 44 हजार 993 हो गई। कोरोना काल में यात्रा प्रभावित होने से 2020 में केवल 1 लाख 55 हजार 55 और 2021 में 1 लाख 99 हजार 409 श्रद्धालु ही दर्शन कर सके।

इसके बाद यात्रा ने फिर तेजी पकड़ी। वर्ष 2022 में 17 लाख 63 हजार 578, 2023 में 17 लाख 80 हजार 429 और 2024 में 17 लाख 74 हजार 264 श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे। वर्ष 2025 में 17 लाख 78 हजार 298 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष 22 सितंबर तक ही पिछले वर्ष का आंकड़ा पार हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों के साथ ही धामों और यात्रा पड़ावों पर स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा यात्री सुविधाओं को मजबूत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button