उत्तराखंडशिक्षा

सीएम धामी बोले, गुरु की सीख से संवरती हैं पीढ़ियां

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों की भूमिका को बताया निर्णायक

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान और आदर्शों का भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का संपूर्ण जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक की भूमिका महज विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। शिक्षक नई पीढ़ी को संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। एक शिक्षक द्वारा दी गई सीख विद्यार्थी के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन पीढ़ियों को संवारने के साथ ही मजबूत और संस्कारवान समाज की नींव तैयार करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button