उत्तराखंडमनोरंजन

धामीजी कु रैबार एल्बम का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति ने तैयार की है एल्बम

देहरादून। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति डोईवाला के तत्वाधान में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर बनी ‘धामी जी कु रैबार’ गीत एल्बम और आदर्श संस्था की स्मारिका का मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा लोकार्पण किया।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की इन्हीं उपलब्धियां को लेकर यह एल्बम बनाई गई है। वही स्मारिका के माध्यम से सरकार के कार्यों को बताया गया। उन्होंने बताया कि आदर्श संस्था से जुड़े एल्बम के प्रोडक्शन एवं कलाकार उत्तम सिंह भंडारी है। गाने की शूटिंग देहरादून ऋषिकेश व ओणि गांव में हुई। गीतकार सयुक्त रूप से गंगा विष्णु व वीरेंदर पंवार है। सगीत वीरेंदर पवार का है। वीडियो व संपादन राहुल कठैत का है। एल्बम  मे आशा कोठारी, हरीश कोठारी, राजिंदर भंडारी, महिपाल बिष्ट, दिनेश कक्कड़,  गिरीश भट्ट, गौरी भंडारी. मेहरवान गुसाई, अमित पयाल, काँन्ति चौहान. टीग्मबर राणा.व कमल पुंडीर ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, विकास नगर मंडल अध्यक्ष सारांश डोगरा आदि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button