वर्षों से बुजुर्ग की फाइल दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो को डीएम ने किया निलंबित
डीएम देहरादून के एक्शन से लापरवाह कार्मिकों में मची खलबली

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेशों की नाफरमानी तथा शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो राहुल देव को निलम्बित कर दिया है। इससे लापरवाह कार्मिकों को सख्त संदेश दिया है। इस कड़े एक्शन से जहां हड़कम्प मचा है वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है।
दरअसल जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 के अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने आदेश पारित किये थे। तथा तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था, जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था। साथ ही दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था किन्तु अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है। तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।